लोकतांत्रित जनता दल में कसावट की तैयारी
8 को भोपाल में होंगे शरद यादव
भोपाल। लोकतांत्रिक जनता दल ने भी प्रदेश के अपने संगठन में आमूल-चूल बदलाव के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए जिलेवार प्रयास जारी हैं और जिलास्तर पर पार्टी संगठन के पुर्नगठन की तैयारियां की जा रही हैं। जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कसना शुरू कर दी है। इसके लिए राष्ट्रीय नेता और पार्टी के संरक्षक शरद यादव 8 को भोपाल में होंगे। उनका भोपाल दौरा इसका संकेत माना जा रहा है। पार्टी प्रमुख इस दौरान सभी पदाधिकारियों के साथ कमरा बैठक कर संगठन की वर्तमान की जमीनी रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।
नगर निगम चुनाव से पहले होगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
कहा जा रहा है कि आगामी नगर-निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर यह कवायद हो सकती है। पार्टी प्रमुख के आगमन का मुख्य कारण भी इसी निगम चुनाव को माना जा रहा है जिसके बाद करीब एक वर्ष से अधिक समय से जिला स्तर पर अध्यक्ष विहीन पार्टी संगठन की सभी इकाइयों के लिए पहले पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जिला स्तर पर स्थानीय और प्रभावी व्यक्ति की नियुक्ति के साथ जिलाध्यक्षों की ताजपोशी की घोषणा भी की जा सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि प्रदेश के चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।
पार्टी के प्रदेश सचिव और मीडिया प्रभारी शुभम यादव ने बताया कि शरद यादव द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए पदाधिकारियों के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित करेंगे।
0 Comments