मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि मनाने नितेश बैतूल से भोपाल की दूरी 24 घण्टे में तय
भोपाल। मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन भारत सरकार खेल दिवस के रूप में मनाने है देश भर में सभी जगह खेलो के सम्भन्धित अनेक आयोजन किया जाता है। राजीव गांधी पुरस्कार,अर्जुन अवार्ड,दोर्णाचार्य अवार्ड आदि पुरस्कार प्रदान किये जाते है पर इस महान खिलाड़ी की पुण्यतिथि पर सरकार द्वारा कोई विषय आयोजन नही किये जाते। जिस महान खिलाड़ी ने 1928,1932,1936 का ओलम्पिक का स्वर्ण पदक भारत को दिलाया और गुलामी में आजादी का जश्न मनाने का मौका दिया। जिस खिलाड़ी ने भारत माता की सेवा के लिये हिटलर जैसे तानाशाह के प्रस्ताव को मना कर दिया और कहा में जब तक जीवित हु भारत के लिये ही खेलूंगा। ऐसे महान खिलाड़ी को देश भूलते जा रहा। ऐसे देश के सपूत को हमारा प्रणाम हम जो भी करे जो कम होगा।जिन्होंने अपने ही अन्दाज़ से यात्रा कर मेजर का जन्मदिवस मनाया और भोपाल पहुँचे। भोपाल पहुँचने पर नितेश का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ज़िला अलिम्पिक समिति के सचिव दीपक गौड़ ने कहा कि नितेश जैसे लोगों के स्मरण को यादगार बनाने के लिए रहे दिल से हम उनका स्वागत करते हैं।
0 Comments