Ticker

6/recent/ticker-posts

समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगा कर्मचारी संघ

 निगम मंडल समन्वय महासंघ का ऐलान

कर्मचारियों की समस्याओं पर 5 जनवरी को होगा प्रदर्शन



भोपाल। मध्य प्रदेश निगम मंडल एवं बोर्ड सहकारिता संस्थाएं परिषद के कर्मचारीओं की  समस्याओ को लेकर *निगम मंडल समन्वय महासंघ 5 जनवरी को प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन पर्यावास भवन के सामने होगा। इसे अवसर पर  प्रदेश के निगम मंडलों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि एकजुट होकर अपनी लंबित माँगो एवं समस्याओं के प्रति शासन का ध्यान आकर्षित कराएंगे। 

मुख्य समस्याएं इस प्रकार 

संघ जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा उनमें सभी संस्थाओं में सेवानिवृत्ति अवधि 62 वर्ष किए जाने, सभी निगम मंडलों में एक समान सातवें वेतनमान का लाभ दिये जाने,  निगम मंडल के कर्मचारियों को 27 माह का लंबित एरियर का भुगतान किया जाने, क्रमोन्नति पदोन्नति एवं रोकी गई वेतन वृद्धि तथा रोके गए डीए को तत्काल लागू किया जाने, साथ ही कार्यभारित स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों को नियमित एवं पेंशन की पात्रता प्रदान की जाने की है।

इसके अलावा कर्मचारियों के परिजनों ने लिए अनुकंपा नियुक्ति तथा अनुकंपा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण  हो। सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों का 13 माह का लंबित वेतन भुगतान एकमुश्त किया जाए। निगम मंडल से जुड़ी हुई अन्य संस्थाएं हज कमेटी  जैसी संस्थाओं के कर्मचारियों का वेतन  निरंतर किया जाए। निगम मण्डलों के संचालक मण्डल में एक सदस्य के रूप में कर्मचारी प्रतिनिधि को स्थान दिया जाए।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जो भी शासकीय कर्मचारियों के लिए आदेश हों वह निगम मंडलों में भी यथास्थिति लागू किये जाए।  

यह निर्णय निगम मंडल समन्वय महासंघ की कोर कमेटी की बैठक के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिए गए। कोर कमेटी में सर्वश्री अनिल वाजपेई, अजय श्रीवास्तव, हेमंत कपूर, गजेंद्र कोठारी, बलवंत सिंह रघुवंशी, श्यामसुंदर शर्मा, मेघराज यादव, संतोष मिश्रा, हातिम अली,रमेश राठौर, बल्लू यादव, अभिलाष जैन शामिल थे। 


Post a Comment

0 Comments