लोकतांत्रिक जनता दल मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
भोपाल । लोकतांत्रिक जनता दल मध्यप्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक गांधी भवन भोपाल में राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर सुशीला मोराले के मुख्य अतिथि एवं दिलीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से लोकतांत्रिक जनता दल के राधेश्याम अग्रवाल सदस्य राष्ट्रीय परिषद वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरो सिंह डामोर, प्रदेश उपाध्यक्ष : हरिओम सूर्यवंशी, देवकीनंदन यादव, अशोक शर्मा, प्रदेश महासचिव : स्वरूप नायक, धर्मेंद्र तिवारी, प्रकाश गवांडे, कोदू लाल कोल, विजय पाठक, प्रदेश सचिव : शुभम यादव, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश पालरेचा, बाल गोविंद नायक, मोहम्मद जाकिर शेख प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा लोजद, सह सचिव : करण यादव, इकबाल मंसूरी, तौल सिंह भूरिया, अजय यादव जिला शहर अध्यक्ष इंदौर, अफजल शेख शहर अध्यक्ष देवास, कविता भगोरा सदस्य जिला पंचायत, राजेश सौरव नायक शहर अध्यक्ष कटनी आदि पदाधिकारियों ने बैठक में अपने विचार रखे।
बैठक में लोकतांत्रिक जनता दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने व जिला स्तर पर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने 11 जिलों में भैरो सिंह डामोर को रतलाम, हरिओम सूर्यवंशी को इंदौर, देवकीनंदन यादव को सागर, स्वरूप नायक को कटनी, सिकंदर खान को शहडोल, कलीम खान को सिवनी, जंग बहादुर सिंह को नरसिंहपुर, विजय पाठक को छिंदवाड़ा, प्रकाश गवांडे को भोपाल, सत्यनारायण शर्मा को झाबुआ, राधेश्याम अग्रवाल को जबलपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
0 Comments