Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन से भोपाल तक महिला कांग्रेस कमेटी की अहिंसा यात्रा कल 

उज्जैन से भोपाल तक महिला कांग्रेस कमेटी की अहिंसा यात्रा कल 

भोपाल: गांधी के पथ पर अब कांग्रेस की महिला मोर्चा टीम उज्जैन से भोपाल तक अहिंसा यात्रा निकालेगी। देश में बढ़ रही हिंसा, अराजकता और महिला अत्याचार के खिलाफ उज्जैन से भोपाल तक अहिंसा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा २० दिसंबर को सुबह ११ बजे से क्षीरसागर स्थित गांधी बालोद्यान से शुरू होगी। यात्रा का समापन २८ दिसंबर को भोपाल में होगा। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की नेशनल कोऑर्डिनेटर नूरी खान ने बताया अहिंसा का संदेश देने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर, बैरागढ़ होते हुए २८ दिसंबर को भोपाल पहुंचेगी। यहां पर पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन होगा।


Post a Comment

0 Comments