Ticker

6/recent/ticker-posts

भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की बुनियाद रखी गई, अब इसे ही बनाएंगे मुद्दा : रघुराज सिंह

दिल्ली से भोपाल पहुंचे चुनाव प्रभारी की बेबाक 

भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी की बुनियाद रखी गई, अब इसे ही बनाएंगे मुद्दा : रघुराज सिंह



भोपाल। मप्र में जनकांती की सुगबुगाहट है। यहां के लोगों ने खरीद फरोख्त की राजनीति को करीब से देखा है। ऐसे समय में जब कोरोना के चलते लोगों को बेरोजगारी और खाने की किल्लत से जूझना पड़ रहा था तब यहां के नेताओं के बीच आंतरिक द्वंद चल रहा था। सरकार गिराने और बनाने की राजनीति चल रही थी। कोरोना काल में आम लोगों का सहारा बनने के विपरीत वह पार्टी का सहारा तलाशती रही है। समय काल भी पूरा न कर पाने वाली पार्टियों ने मतदाताओं की जनभावनाओं को भी ताक पर रख दिया है। इसके लिए करोड़ो खर्च करने के बाद हर्जाने के रूप में महंगाई को हवा दी जा रही है। दिल्ली से भोपाल पहुंचे दिल्ली के लेबर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रघुराज  भोपाल चुनाव प्रभारी बनकर यहां पहुंचे हैं।

 पेश है उनसे खास बातचीत। 

. पार्टी की छवि को लेकर आम लोगों की क्या राय है के सवाल पर रघुराज सिंह कहते हैं कि मप्र में आम आदमी पार्टी की साख बढ़ी है। जनहित मुद्दों पर पार्टी की साफगोई मतदाताओं के दिलों में जगह बना रही है। दिल्ली में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की राजनीति भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से शुरू हुई। आज वे जन-जन में सबसे ईमानदार नेता के रूप में पहचान बना चुके हैं। धीरे-धीरे पार्टी को परखने के बाद लोगों ने पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में स्थापित करने का मन बना लिया है। 

. पिछले नतीजों के मुकाबले इस बार किस परिणाम की अपेक्षा की जा सकती है। इस सवाल पर रघुराज कहते हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली ने उनहें राष्ट्रीय नेता के रूप में स्थापित किया है। उनकी कार्यशैली मप्र में जनक्रांती ला सकती है। परिणाम चाहे जो हो लोगों को केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से पसंद हैं। 

. पार्टी में कद्दावर नेताओं की कमी पर क्या कहेंगे। 

रघुराज कहते हैं कि कद्दावर नेता की छवि काम के अनुरूप तय होती है। आम आदमी पार्टी के आम लोग आज दिल्ली के भाग्य विधाता हैं। उनके कार्यक्षमता को लेकर सवाल ही नहीं किया जा सकता। दिल्ली के लोगों ने यह तजुर्बा खुद किया है उसके बाद ही तीसरी बार मौका दिया है। पार्टी नेताओं की कद से नहीं कामकाम के तरीकों से पहचानी जाती है। 

 

Post a Comment

0 Comments