Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व शतरंज में भारत के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

 अंतर्राष्ट्रीय ओपन ऑनलाइन गर्ल्स चेस 

विश्व शतरंज में भारत के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

भोपाल। एलएएचएस ग्वालियर द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओपन गर्ल्स शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में अंडर 9, 11, 13, 21 आयुवर्ग तक की बालिका खिलाड़ियों ने दिमागी घोड़े दौड़ाए। आयोजक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ जैन ने बताया की कोरोना काल में ऑनलाइन चेस के कई टूर्नामेंट विश्व स्तर पर कराए गए हैं जिसमे भारत सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की है। इसी क्रम में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सहभागी खिलाड़ियों के बीच शानदार चेस देखने को मिली जिसमे भारत विशेषकर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के टॉप 4 में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अंडर–9 आयु वर्ग की खिलाड़ी जोधपुर राजस्थान की अनिका मेफावत में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर गुजरात रहा जहां की खिलाड़ी अर्पिता पाटनकर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान एल एच एस ग्वालियर की श्रीम अग्रवाल ने प्राप्त कर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया। कोलकाता की अस्मिता बिस्वास को चौथा स्थान मिला। 

इसी तरह भारत के खेलते हुए अंडर–11 में असम की खिलाड़ी भरसिता सेहरिया ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरे स्थान पर एमपी का प्रतिनिधित्व करते हुए जैनब खान ने दूसरा और उज्जैन मध्य प्रदेश की खिलाड़ी स्वरा सूर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथा स्थान श्री लंका की तेनुमी यूशांसा को मिला।

स्पर्धा के 13 आयुवर्ग में मध्य प्रदेश उज्जैन की सिया कुशवाह ने प्रथम स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की मेघना ने दूसरा, तमिलनाडु की एम ज्याश्री तीसरा और महिमा मिलिंद कोल्हापुर ने चौथा स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार खेले गए अंडर आयूवर्ग 21 में तान्या वर्मा कानपुर ने प्रथम, लातविया की जेक्ट्रीना दूसरे, झांसी की पूर्वी राजपूत ने तीसरा और लखनऊ की सिमरन साधवानी ने चौथा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार इंडिनेशिया की डेलिमा पैराडेड, औरालिन वी तामुंडोंग, फिलीपींस को दिया गया।

Post a Comment

0 Comments