Ticker

6/recent/ticker-posts

ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी नहीं रहे

 मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष महेश जोशी नहीं रहे



भोपाल।मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ व इंदौर जिला एथलेटिक्स संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी जी का आज निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से भोपाल के अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को इंदौर में किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी जी की पार्थिव देह कल 10 अप्रैल , शनिवार को सुबह 11 बजे उनके ओल्ड पलासिया इंदौर स्थित निवास पर भोपाल से पहुंचेगी।

कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया क‍ि उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास E – 1 ओल्ड पलासिया , इंदौर से दोपहर 1 बजे निकलकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments