प्रदेश की शान बनी नन्ही पहलवान हनसा
विश्व कैडेट कुश्ती हंगरी में हनसा बेन दिखाएंगी दम
भोपाल। विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी में आयोजित 19 से 25 जुलाई 2021 तक भारतीय कैडेट बालिका कुश्ती दल का प्रतिनिधित्व इंदौर देपालपुर की कुमारी हनसा बेन राठौर 57 किलोग्राम में करेंगी। हनसा पिछले लगभग 5 वर्षों से घर परिवार से दूर रहकर कुश्ती की कड़ी ट्रेनिंग पहले राज्य कुश्ती एकेडमी भोपाल और वर्तमान में जेएसडब्ल्यू रेसलिंग एकेडमी बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच द्वारा नियमित रूप से कुश्ती की ट्रेनिंग प्राप्त कर रही हैं। मध्यप्रदेश की इस होनहार बालिका कुश्ती खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर समस्त राठौर परिवार को बधाई और शुभकानाएं दी हैं।
ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी और वेस्टर्न रेलवे के सपोर्ट अधिकारी पहलवान पप्पू यादव, मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्षत्र विक्रम अवॉर्डी ओम प्रकाश खत्री, विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर, विक्रम अवॉर्डी, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फातमा बानो, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच गौरव आर्य, राष्ट्रीय रैफरी मनीष नामदेव, विनय कुमार, राष्ट्रीय कुश्ती कोच गोविंद गुर्जर, विकास यादव धर्मेंद्र यादव आदि ने बधाइयां दी हैं। साथ ही प्रदेश कुश्ती परिवार की ओर से विश्व कैडेट कुश्ती हंगरी से देश के लिए कुमारी हनसा बेन राठौर से स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद व्यक्त की है।
0 Comments