एसजीएफआई के महासचिव बने आलोक खरे
स्कूली खेलों को नई ऊंचाइयां देना पहली प्राथमिकता में शामिल ; खरे
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेकेट्री जनरल आलोक खरे को चुने जाने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। इसे मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ उपसंचालक श्री खरे को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का सर्वसहमति से निर्विरोध महासचिव चुना गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं सैयद जफर हुसैन रिटर्निंग आफिसर रिटायर्ड जज के मार्गदर्शन में तमिलनाडू के नागापट्टनम में आयोजित उक्त बैठक में लगभग 31 राज्यों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्शाई। इसके अलावा दो राज्यों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन सहमति व्यक्त की।
कमेटी में व्ही रंजीत कुमार अंडमान निकोबार एवं सेकेट्री जनरल आलोक खरे मध्यप्रदेश भोपाल तथा कोषाध्यक्ष मुख्तेज सिंह बंदेशा को चुना गया। साथ ही विभिन्न प्रांतों से आए आठ प्रतिनिधियों को बाइस प्रेसीडेंट तथा 07 सदस्यों को जांइट सेकेट्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।
महासिचव श्री खरे ने इस मौके पर कहा कि वे शालेय स्तर पर खेलों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे ताकि उसे नई ऊंचाईयां दी जा सके।
श्री खरे एवं श्री बंदेशा मप्र के चयनित होने पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इसमें सर्वश्री दीपक गौड़, रामकुमार खिलरानी, जायसन जॉन, नौशाद अली, मो. साद, अजित गिल, अभिषेक तिवारी, मनीष बाजपेयी, एम विनोद, शोक सईद, हरीश पाल, सागरमल गुप्ता, अजय तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी ने बधाई एवं शुभकामानएं दी हैं।
0 Comments