शर्मसार कर रही अपनों की करतूत
नए ब्रिज पर गंदगी के निशान छोड़ रहे नशेड़ी
भोपाल। विश्व में ताल और तालाबों के लिए प्रसिद्ध भोपाल अब अपनी पहचान बदलने को आतुर है। भोपाल के गिन्नौरी स्थित छोटे तालाब किनारे पर बना कमलापति सेतु इसमें एक और अध्याय जोडऩे के लिए तैयार है। यहां की शाम काफी सुहानी है। हाल ही में खुले ब्रिज पर लोगों का जमावड़ा है और हर कोई इस दिलकश नजारे को कैमरे में कैद करना चाहता है। भोपाल और अपने रिश्तेदारों को विदेशों में भेजने के लिए कैमरे में लाइटें बराबर जल रही हैं। यहां खड़े होकर छोटे तालाब को निहारना खूबसूरत और रानी कमलापति की विशाल मूर्ति इसे निहारने को मजबूर करती है। एक ओर तालाब की गहराई और दूसरी ओर विशाल कमलापति महल खासा प्रभावित करता है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा एक के बाद दी जा रही सौगातों की राजधानी के निवासियों की नजर में कोई कद्र है, ऐसा नहीं लगता। यहां दिखाई देने वाला नजारा काफी हैरान करता है।
यहां का नजारा दुखदायी है
यहां का नजारा भोपालवासियों को शर्मसार करने के लिए काफी है। यह काफी दुखदायी है और भोपाल की आम जनता को शर्मिंदा करता है। स्वदेशी या विदेशी मेहमान के साथ यहां आना कल्पना से भी परे है। ऐसे में पूछे गए किसी सवाल पर आप निरुत्तर हो जाएंगे। ब्रिज पर थूके गए पान और गुटका मसाला की पीक और पान मसाले की गंदगी देखकर नहीं लगता सेतु कुछ ही दिन पुराना है। जगह-जगह बने निशान से कोई जगह खाली नहीं दिखाई देती।
देखें वीडियो
0 Comments