Ticker

6/recent/ticker-posts

‘शलाका 14’ की प्रदर्शनी

जनजातीय संग्रहालय के 'लिखन्दरा दीर्घा' में ‘शलाका 14’ की प्रदर्शनी

भोपाल। मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के 'लिखन्दरा दीर्घा' में भील एवं गोंड समुदाय के चित्रकारों की चित्रकला प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जा रहा है। लिखन्दरा पुस्तकालय के प्रदर्शनी दीर्घा में 'शलाका 14' की चित्रकला प्रदर्शनी 30 जून, 2021 तक रहेगी।  

इस चित्र प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के भील समुदाय की सुश्री भूरी बाई एवं सुश्री लाडो बाई और गोंड समुदाय के  नर्मदा प्रसाद तेकाम,  राम सिंह उर्वेती, सुश्री दुर्गा बाई व्याम, सुश्री ननकुसिया श्याम, श्री प्रसाद सिंह कुशराम, सुश्री सोनी व्याम, श्री टेकी श्याम, सुश्री संतोषी श्याम, श्री राजेंद्र कुमार श्याम एवं सुश्री कुमुदिनी श्याम की चित्रकलाओं को प्रदर्शित किया जायेगा| 

Post a Comment

0 Comments